Posts

मिट्टी के घड़े (मटके) के लाभ सभी तक पहुंचायें

 आप स्वस्थ हों देश स्वस्थ हो और साथ ही अपना व देश का करोड़ों रुपये बचायें मिट्टी के घड़े (मटके) का पानी, पिएंगे तो पाएंगे 5 लाभ गर्मी के दिन शुरु होते ही मिट्टी के घड़े यानि मटके की मांग शुरु होती है। गर्मी में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है। अगर आप नहीं जानते तो जरूर जान लीजिए मटके का पानी पीने के यह बेशकीमती फायदे -  फ्र‍ि‍ज का पानी पीने के 5 नुकसान, जान लीजिए...   1 मिट्टी के घड़े का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसका तापमान सामान्य से थोड़ा ही कम होता है जो ठंडक तो देता ही है, चयापचय या पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन का स्तर भी बढ़ता है।   2  इसमें मृदा के गुण भी होते हैं जो पानी की अशुद्ध‍ियों को दूर करते हैं और लाभकारी मिनरल्स प्रदान करते हैं। शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहती बनाने में यह पानी फायदेमंद होता है। किशमिश का पानी पीने के 5 लाभ, जरूर जानिए 3 फ्र‍िज के पानी की अपेक्षा यह अधिक फायदेमंद है क्योंकि ...

मिट्टी

  मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं, जो हर बीमारी को शरीर से दूर रखते थे। इस बात को अब आधुनिक विज्ञान भी साबित कर चुका है कि मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने से शरीर के कई तरह के रोग ठीक होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, अगर भोजन को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाना है तो उसे धीरे-धीरे ही पकना चाहिए। भले ही मिट्टी के बर्तनों में खाना बनने में वक़्त थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन इससे सेहत को पूरा लाभ मिलता है। दूध और दूध से बने उत्पादों के लिए सबसे उपयुक्त हैमिट्टी के बर्तन। मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से पूरे १०० प्रतिशत पोषक तत्व मिलते हैं। और यदि मिट्टी के बर्तन में खाना खाया जाए तो उसका अलग से स्वाद भी आता है।

एलुमिनियम

  एल्युमिनिय बोक्साईट का बना होता है। इसमें बने खाने से शरीर को सिर्फ नुक्सान होता है। यह आयरन और कैल्शियम को सोखता है इसलिए इससे बने पात्र का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे हड्डियां कमजोर होती है. मानसिक बीमारियाँ होती है, लीवर और नर्वस सिस्टम को क्षति पहुंचती है। उसके साथ साथ किडनी फेल होना, टी बी, अस्थमा, दमा, बात रोग, शुगर जैसी गंभीर बीमारियाँ होती है। एलुमिनियम के प्रेशर कूकर से खाना बनाने से 87 प्रतिशत पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

स्टील

  स्टील के बर्तन नुक्सान दायक नहीं होते क्योंकि ये ना ही गर्म से क्रिया करते है और ना ही अम्ल से. इसलिए नुक्सान नहीं होता है. इसमें खाना बनाने और खाने से शरीर को कोई फायदा नहीं पहुँचता तो नुक्सान भी नहीं पहुँचता।

पीतल

  पीतल के बर्तन में भोजन पकाने और करने से कृमि रोग, कफ और वायुदोष की बीमारी नहीं होती। पीतल के बर्तन में खाना बनाने से केवल ७ प्रतिशत पोषक तत्व नष्ट होते हैं। पीतल के बर्तन में भोजन करना वात के रोगों को बढ़ता है अतः जिन को जोड़ों में दर्द, घुटनो या कमर में दर्द रहता हो, या जिन्हे नींद ना आने की शिकायत हो, उचाटी शरीर में मचती हो आदि, ये वात रोग 80 होते हैं बाकि आप गूगल कर सकते हैं। वात के रोगियों को पीतल के बर्तन में सेवन नहीं करना चाहिए। पीतल के बर्तन में भोजन करना शरीर के लिए रुक्ष और उष्ण होता है, गर्मियों में तो बिलकुल भी सेवन न करें। लेकिन जिनके शरीर में कीड़ें हैं या जिनको कफ के रोग है जो 20 हैं, उनमें मुख्यतः खांसी, जुखाम, स्वास सम्बन्धी, मोटापा बीमारी होती है उनके लिए हितकर है।

लोहा

  लोहे के बर्तन में बने भोजन खाने से शरीर की शक्ति बढती है, लोह्तत्व शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को बढ़ता है। लोहा कई रोग को खत्म करता है, पांडू रोग मिटाता है, शरीर में सूजन और पीलापन नहीं आने देता, कामला रोग को खत्म करता है, और पीलिया रोग को दूर रखता है. लेकिन लोहे के बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें खाना खाने से बुद्धि कम होती है और दिमाग का नाश होता है। लोहे के पात्र में दूध पीना अच्छा होता है। पिटवा लोहा अच्छा है ,मतलब जो बर्तन पिट पिट कर बनाये जाते है | अगर वह ढलवां लोहा है तो वो कम अच्छा है | जो लोहा शुद्ध होगा वह उत्साह बढ़ाएगा | जो लोहा अशुद्ध होगा वह आपका उत्साह घटाएगा | जम्भाई आएगी उस दिन | इसमें दूध उबालना बहुत अच्छा है ,उबालने के बाद पित्तल के बंग या टिन की कली हुए बर्तन में रखो | अगर दूध लोहे के बर्तन में रखोगे तो पाचन ख़राब हो सकता है | इससे दूध में आयरन ज्यादा हो जाएगा ,जिससे दस्त लग सकते है | कड़ाहे का उबला हुआ दूध (जो काफी देर पकाया जाता है ), वो गुरु होता है ,जिनका पाचन अच्छा है वो ले सकते है | जिनको भाग दौड़ ,कसरत करनी है ,उनके लिए अच्छा है | लोहा चिल्...

तांबा

  तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से व्यक्ति रोग मुक्त बनता है, रक्त शुद्ध होता है, स्मरण-शक्ति अच्छी होती है, लीवर संबंधी समस्या दूर होती है, तांबे का पानी शरीर के विषैले तत्वों को खत्म कर देता है इसलिए इस पात्र में रखा पानी स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है. तांबे के बर्तन में दूध नहीं पीना चाहिए इससे शरीर को नुकसान होता है। 1 . तांबे के बर्तन में पानी पीना अच्छा क्यों है? आयुर्वेद के अनुसार, तांबे के बर्तन में संग्रहीत पानी में आपके शरीर में तीन दोषों (वात, कफ और पित्त) को संतुलित करने की क्षमता होती है और यह ऐसा सकारात्मक पानी चार्ज करके करता है। तांबे के बर्तन में जमा पानी 'तमारा जल' के रूप में भी जाना जाता है और तांबे के बर्तन में कम 8 घंटे तक रखा हुआ पानी ही लाभकारी होता है। 2. तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे जब पानी तांबे के बर्तन में संग्रहित किया जाता है तब तांबा धीरे से पानी में मिलकर उसे सकारात् ‍ मक गुण प्रदान करता है। इस पानी के बारे में सबसे अच् ‍ छी बात यह है कि यह कभी भी बासी (बेस् ‍ वाद) नहीं होता और इसे लंबी अवधि तक संग्रहित किया जा सकता है। 3. बैक् ‍ टीर...