लोहा

  •  लोहे के बर्तन में बने भोजन खाने से शरीर की शक्ति बढती है, लोह्तत्व शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को बढ़ता है। लोहा कई रोग को खत्म करता है, पांडू रोग मिटाता है, शरीर में सूजन और पीलापन नहीं आने देता, कामला रोग को खत्म करता है, और पीलिया रोग को दूर रखता है. लेकिन लोहे के बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें खाना खाने से बुद्धि कम होती है और दिमाग का नाश होता है। लोहे के पात्र में दूध पीना अच्छा होता है।
  • पिटवा लोहा अच्छा है ,मतलब जो बर्तन पिट पिट कर बनाये जाते है | अगर वह ढलवां लोहा है तो वो कम अच्छा है |
  • जो लोहा शुद्ध होगा वह उत्साह बढ़ाएगा |
  • जो लोहा अशुद्ध होगा वह आपका उत्साह घटाएगा | जम्भाई आएगी उस दिन |
  • इसमें दूध उबालना बहुत अच्छा है ,उबालने के बाद पित्तल के बंग या टिन की कली हुए बर्तन में रखो |
  • अगर दूध लोहे के बर्तन में रखोगे तो पाचन ख़राब हो सकता है | इससे दूध में आयरन ज्यादा हो जाएगा ,जिससे दस्त लग सकते है |
  • कड़ाहे का उबला हुआ दूध (जो काफी देर पकाया जाता है ), वो गुरु होता है ,जिनका पाचन अच्छा है वो ले सकते है | जिनको भाग दौड़ ,कसरत करनी है ,उनके लिए अच्छा है |
  • लोहा चिल्ला और रोटी बनाने के लिए अच्छा है ,इससे उसमें लोहे का संस्कार आ जाता है |
  • पेठा और इसके आसपास की प्रजाति जैसे तोरी ,घिया इसमें न पकाये |
  • इसमें भारी दालें जैसे उड़द ,राजमा इत्यादि न पकाये |
  • लोहे में राई का तड़का न लगाएं |
  • खट्टी चीज़ें जैसे अधिक मात्रा में इमली ,टमाटर बहुत ज्यादा मात्रा में डालकर तड़का न लगाएं | इससे एसिडिटी बढ़ सकती है जिससे एसिडिटी होना ,छाती मैं जलन होना ,पेशाब में जलन होना
  • इसमें तिल का तेल नहीं डालना है |
  • आँखों ,बालों के लिए अच्छा है ,उत्साह के लिए अच्छा है |
  • पथरी तोड़ेगा ,पाचन के लिए बहुत अच्छा है |
कब इस्तेमाल न करें ?
  • जिनके शरीर में आयरन ज्यादा है उनके लिए अच्छा नहीं है |
  • अशुद्ध लोहे का उपयोग न करें |
  • लोहे के बर्तन में खाना या पीना नहीं चाहिए ,इससे शुक्र कम होगा | शरीर में थकान होने लगेगी |
  • भोजन टिन की कली वाले बर्तन में या पीतल के बर्तन में करना चाहिए |

Comments

Popular posts from this blog

पीतल

मिट्टी के घड़े (मटके) के लाभ सभी तक पहुंचायें

स्टील