तांबा

 तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से व्यक्ति रोग मुक्त बनता है, रक्त शुद्ध होता है, स्मरण-शक्ति अच्छी होती है, लीवर संबंधी समस्या दूर होती है, तांबे का पानी शरीर के विषैले तत्वों को खत्म कर देता है इसलिए इस पात्र में रखा पानी स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है. तांबे के बर्तन में दूध नहीं पीना चाहिए इससे शरीर को नुकसान होता है।

1 . तांबे के बर्तन में पानी पीना अच्छा क्यों है?
आयुर्वेद के अनुसार, तांबे के बर्तन में संग्रहीत पानी में आपके शरीर में तीन दोषों (वात, कफ और पित्त) को संतुलित करने की क्षमता होती है और यह ऐसा सकारात्मक पानी चार्ज करके करता है। तांबे के बर्तन में जमा पानी 'तमारा जल' के रूप में भी जाना जाता है और तांबे के बर्तन में कम 8 घंटे तक रखा हुआ पानी ही लाभकारी होता है।
2. तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
जब पानी तांबे के बर्तन में संग्रहित किया जाता है तब तांबा धीरे से पानी में मिलकर उसे सकारात्‍मक गुण प्रदान करता है। इस पानी के बारे में सबसे अच्‍छी बात यह है कि यह कभी भी बासी (बेस्‍वाद) नहीं होता और इसे लंबी अवधि तक संग्रहित किया जा सकता है।
3. बैक्‍टीरिया समाप्‍त करने में मददगार
तांबे को प्रकृति में ओलीगोडिनेमिक के रूप में (बैक्‍टीरिया पर धातुओं की स्‍टरलाइज प्रभाव) जाना जाता है और इसमें रखे पानी के सेवन से बैक्‍टीरिया को आसानी से नष्‍ट किया जा सकता है। तांबा आम जल जनित रोग जैसे डायरिया, दस्‍त और पीलिया को रोकने में मददगार माना जाता है। जिन देशों में अच्‍छी स्‍वच्‍छता प्रणाली नहीं है उन देशों में तांबा पानी की सफाई के लिए सबसे सस्‍ते समाधान के रूप में पेश आता है।
4. थायरॉयड ग्रंथि की कार्यप्रणाली पर नियंत्रण
थायरेक्सीन हार्मोन के असंतुलन के कारण थायराइड की बीमारी होती है। थायराइड के प्रमुख लक्षणों में तेजी से वजन घटना या बढ़ना, अधिक थकान महसूस होना आदि हैं। कॉपर थायरॉयड ग्रंथि के बेहतर कार्य करने की जरूरत का पता लगाने वाले सबसे महत्‍वपूर्ण मिनरलों में से एक है। थायराइड विशेषज्ञों के अनुसार, कि तांबे के बर्तन में रखें पानी को पीने से शरीर में थायरेक्सीन हार्मोन नियंत्रित होकर इस ग्रंथि की कार्यप्रणाली को भी नियंत्रित करता है।
5. मस्तिष्क को उत्तेजित करता है
तांबे में मस्तिष्‍क को उत्तेजित करने वाले और विरोधी ऐंठन गुण होते हैं। इन गुणों की मौजूदगी मस्तिष्‍क के काम को तेजी और अधिक कुशलता के साथ करने में मदद करते है।
6. गठिया में फायदेमंद
गठिया या जोड़ों में दर्द की समस्‍या आजकल कम उम्र के लोगों में भी होने लगी है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो रोज तांबे के पात्र का पानी पीये। तांबे में एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गुण दर्द से राहत और दर्द की वजह से जोड़ों में सूजन का कारण बने - गठिया और रुमेटी गठिया के मामले विशेष रूप से फायदेमंद होते है।
7. त्‍वचा को बनाये स्वस्थ
त्‍वचा पर सबसे अधिक प्रभाव आपकी दिनचर्या और खानपान का पड़ता है। इसीलिए अगर आप अपनी त्‍वचा को सुंदर बनाना चाहते हैं तो रातभर तांबे के बर्तन में रखें पानी को सुबह पी लें। ऐसा इसलिए क्‍योंकि तांबा हमारे शरीर के मेलेनिन के उत्‍पादन का मुख्‍य घटक है। इसके अलावा तांबा नई कोशिकाओं के उत्‍पादन में मदद करता है जो त्‍वचा की सबसे ऊपरी परतों की भरपाई करने में मदद करती है। नियमित रूप से इस नुस्खे को अपनाने से त्‍वचा स्‍वस्‍थ और चमकदार लगने लगेगी।
8. पाचन क्रिया को दुरुस्‍त रखें
पेट जैसी समस्‍याएं जैसे एसिडिटी, कब्‍ज, गैस आदि के लिए तांबे के बर्तन का पानी अमृत के सामान होता है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में कम से कम 8 घंटे रखा हुआ पानी पिएं। इससे पेट की सूजन में राहत मिलेगी और पाचन की समस्याएं भी दूर होंगी।
9. उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करें
अगर आप त्‍वचा पर फाइन लाइन को लेकर चिंतित हैं तो तांबा आपके लिए प्राकृतिक उपाय है। मजबूत एंटी-ऑक्‍सीडेंट और सेल गठन के गुणों से समृद्ध होने के कारण कॉपर मुक्त कणों से लड़ता है---जो झुर्रियों आने के मुख्‍य कारणों में से एक है---और नए और स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है।
10. खून की कमी दूर करें
ज्‍यादातर भारतीय महिलाओं में खून की कमी या एनीमिया की समस्‍या पाई जाती है। कॉपर के बारे में यह तथ्य सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक है कि यह शरीर की अधिकांश प्रक्रियाओं में बेहद आवश्यक होता है। यह शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित कर रक्त वाहिकाओं में इसके प्रवाह को नियंत्रित करता है। इसी कारण तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से खून की कमी या विकार दूर हो जाते हैं।
11. वजन घटाने में मददगार
गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण कम उम्र में वजन बढ़ना आजकल एक आम समस्‍या हो गई है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो एक्सरसाइज के साथ ही तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पानी को पीने से शरीर की अतिरिक्त वसा कम हो जाती है।
12. कैंसर से लड़ने में सहायक
तांबे के बर्तन में रखा पानी वात, पित्त और कफ की शिकायत को दूर करने में मदद करता है। इस प्रकार से इस पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैसर से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है, कैसे इसकी सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, लेकिन कुछ अध्ययनों के अनुसार, तांबे में कैंसर विरोधी प्रभाव मौजूद होते है।
13. घाव को तेजी से भरें
तांबा अपने एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि तांबा घावों को जल्‍दी भरने के लिए एक शानदार तरीका है।
14. दिल को स्‍वस्‍थ रखें
दिल के रोग और तनाव से ग्रसित लोगों की संख्या तेजी बढ़ती जा रही है। यदि आपके साथ भी ये परेशानी है तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से आपको लाभ हो सकता है। तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को पीने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बेहतरीन रहता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
15 . शरीर की आंतरिक सफाई के लिए
शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का पानी कारगर होता है। इसके अलावा यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से निपटने में तांबे के बर्तन में रखा पानी लाभप्रद होता है।
16.त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने के लिए
त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने के लिए मेलानिन के निर्माण में तांबा अहम भूमिका निभाता है। मेलानिन त्वचा, आंखों एवं बालों के रंग के लिए जिम्मेदार तत्व होता है।

गर्मी के दिनों में अक्सर हम ठंडे पानी की तलाश में झटपट फ्रीज में रखा पानी पी लेते हैं, लेकिन यदि हम पुरातन परंपराओं पर नजर दौड़ाएं तो हमें मिटटी की सुराही या तांबे के बर्तन में संग्रहित किए गए जल की अपने आप ही याद आ जाएगी। आज हम आपको तांबे के बर्तन में पानी को संग्रहित करने और इसे पीने के फायदे बताएंगे। आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में एकत्रित जल त्रिदोषशामक होता है। इसे 'तमारा' जल नाम भी दिया जाता है। इस संग्रहित जल की सबसे बड़ी खूबी होती है कि यह अधिक समय तक सुरक्षित रहता है। तांबे को जीवाणुरोधी प्रभाव के कारण भी जाना जाता है। इसलिए स्वच्छता- अभियान' के लिए तांबे के बर्तन में एकत्रित किया गया जल लोगों में पीने के पानी के संक्रमण से होने वाले रोगों में लगाम लगा सकता है। तांबे के बर्तन में एकत्रित किया पानी थाईरोक्सिन हार्मोन के स्तर के नियंत्रण में भी मददगार होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना हमारे मस्तिष्क की कार्यकुशलता को भी बढाता है। साथ ही, सूजनरोधी प्रभाव के कारण जोड़ों के दर्द में भी लाभ प्रदान करता है। अमेरीकन कैंसर सोसाईटी के शोध अनुसार तांबा कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में काफी मददगार होता है। तांबे को अपने एंटीमाइक्रोबीयल एवं एंटीवायरल प्रभावों के कारण जल्द ही घावों को भरने वाले गुणों से युक्त माना गया है। तांबे के बर्तन में एकत्रित पानी हमारे शरीर की अतिरिक्त चर्बी के साथ- साथ हमारे वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। तांबे को एक ऐसी धातु के रूप में जाना जाता है जिसकी अल्प मात्रा शरीर में संपन्न होने वाली क्रियाओं के लिए आवश्यक होती है। यह पोषक तत्वों के रक्तवाहिनियों में संचरण को भी नियंत्रित करता है जिससे एनीमिया जैसी स्थितियों में भी काफी लाभ मिलता है। एनिमिया के बर्तन में एकत्रित पानी हमारे दिल सहित रक्तचाप को नियंत्रित रखता है तो आइए आज से हम अपनी पुरातन और वैज्ञानिक सोच को पुनर्जीवि करें और इस बार तांबे या मिट्टी के बर्तन में पीने का पानी रखें और प्रयोग करें।

कांसे व तांबे के पात्र में रखे इन वस्तुओं का सेवन न करें...
नारिकेलोदकं कांस्ये ताम्रपात्रे स्थितं मधु।
गव्यं च ताम्रपात्रस्थं सर्वं मद्यं घृतं बिना।।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण)
कांसे के बर्तन में नारियल का जल और तांबे के बर्तन में मधु, ईख का रस एवं सभी गव्य (घी केअलावा) गाय का दूध, गाय का दही, गोमूत्र, गोबर मदकारी या जहर के समान अभक्ष्य हो जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पीतल

मिट्टी के घड़े (मटके) के लाभ सभी तक पहुंचायें

स्टील